भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मिलीं दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (23 December 2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नितिन नबीन का संगठन में लंबा अनुभव और समर्पण पार्टी के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी, संगठन और अधिक मजबूत होकर देशहित के कार्यों को नई गति देगा। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि नितिन नबीन का ओजस्वी नेतृत्व, स्पष्ट दृष्टि और संगठनात्मक दक्षता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि एक सशक्त संगठन ही राष्ट्र निर्माण की नींव को मजबूत करता है और इस दिशा में नितिन नबीन का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने की क्षमता ही किसी नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान होती है।

उन्होंने आगे कहा कि नितिन नबीन के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक ढांचा और अधिक सुदृढ़ होगा। पार्टी के विचार, सिद्धांत और राष्ट्रसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में यह नेतृत्व नई दिशा और गति प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ पार्टी समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। इस नेतृत्व परिवर्तन से आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक चुनौतियों का सामना और भी प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। सीएम ने नितिन नबीन के कार्यकाल में पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।