Lucknow News (23/12/2025): राष्ट्र गीत वंदे मातरम् (Vande Mataram) के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में विशेष चर्चा सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की चेतना, क्रांतिकारियों के साहस और राष्ट्र के आत्मसम्मान का अमर मंत्र है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के मार्गदर्शन में संभवतः उत्तर प्रदेश पहली विधानसभा है, जहां वंदे मातरम् जैसे ऐतिहासिक और राष्ट्र प्रेरक विषय पर इतने व्यापक स्तर पर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि यह चर्चा किसी गीत की वर्षगांठ भर नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति राष्ट्रीय कर्तव्यों और संवैधानिक मूल्यों की पुनर्स्मृति का अवसर है।
आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् राष्ट्र की आत्मा, उसके संघर्ष और संकल्प का प्रतीक है। यह केवल एक काव्य रचना नहीं, बल्कि मातृभूमि की आराधना, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रवाद की सशक्त अभिव्यक्ति है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब वंदे मातरम् की शताब्दी आई, तब देश में वही कांग्रेस (Congress) सत्ता में थी, जिसने कभी इस गीत को अपने मंच पर सम्मान दिया था, लेकिन उसी कालखंड में आपातकाल लागू कर संविधान और लोकतंत्र का गला घोंटने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र ( Indian Democracy) के इतिहास का ऐसा दौर है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज जब वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, तब भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत की दिशा में अग्रसर है। राष्ट्रगीत के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय (Bankim Chandra Chattopadhyay) का जो स्वप्न था, उसे नया भारत साकार करने की ओर बढ़ चुका है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।