नोएडा में क्रिसमस और नववर्ष आयोजनों पर प्रशासन सख्त, नियम उल्लंघन पर तुरंत एक्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (22/12/2025): क्रिसमस और नववर्ष 2026 के दौरान होने वाले आयोजनों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मेधा रूपम (DM Medha Roopam) ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि शहर में किसी भी तरह की पार्टी, मनोरंजन कार्यक्रम या सार्वजनिक आयोजन प्रशासन की पूर्व अनुमति के बिना नहीं हो सकेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तय है।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार होटल, पब, रेस्टोरेंट, क्लब, पार्क, मैरिज लॉन समेत सभी सार्वजनिक स्थलों पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए आयोजक ‘निवेश मित्र पोर्टल’ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जिससे उन्हें प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहेगी।

प्रशासन ने त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है। इसके तहत क्रिसमस और नववर्ष के समय लगातार निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण करेंगी और यदि कहीं भी बिना अनुमति पार्टी, डीजे, मेला, झूले या अन्य मनोरंजन गतिविधि संचालित पाई गई, तो उसे तत्काल बंद कराया जाएगा।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि भीड़भाड़ वाले आयोजनों में आग लगने, भगदड़ और अन्य हादसों की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने का फैसला किया है। आयोजकों को विद्युत सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और कानून व्यवस्था से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

इसके साथ ही वातानुकूलन, बिजली की वायरिंग और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं से संबंधित प्रमाण पत्र संबंधित विभागों से प्राप्त कर प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन ने आयोजकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाएं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके और उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।