वंदे मातरम् @150: सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्कारों एवं भारतीय संस्कृति को लेकर क्या बोले दिल्ली मेयर राजा इकबाल सिंह | Galgotias University
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (21 December 2025): टेन न्यूज नेटवर्क के 20वें लॉन्च दिवस के अवसर पर रविवार को गलगोटयास यूनिवर्सिटी (Galgotias University) परिसर में ‘वंदे मातरम्@150’: सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चला, जिसमें देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की भावना का प्रभावशाली संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा एवं अध्यक्ष के रूप में दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इकबाल सिंह मौजूद रहे। अपने अध्यक्षीय संबोधन में दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इकबाल सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम का उद्घोष है, जिसने आज़ादी के दौर में हमारे वीर क्रांतिकारियों के मन में चेतना और राष्ट्रप्रेम की अलख जगाई। उसी भावना के परिणामस्वरूप देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
उन्होंने मीडिया की भूमिका को लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बताते हुए समाज और राष्ट्र के निर्माण में उसकी जिम्मेदारी पर भी बल दिया।

मेयर ने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं और छात्रों को संबोधित करते हुए भारतीय संस्कृति और संस्कारों की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जीवन प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्याभिषेक से ठीक पहले वनवास का आदेश मिलने पर भी प्रभु श्री राम विचलित नहीं हुए और पिता की आज्ञा का पालन किया, यही भारतीय संस्कारों की मूल आत्मा है।
इस अवसर पर मेयर राजा इकबाल सिंह ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी परिसर में स्थित अत्याधुनिक ‘एआई (AI) लैब’ का भी भव्य उद्घाटन किया। गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सीईओ ध्रुव गलगोटिया ने मेयर को परिसर में उपलब्ध तकनीकी नवाचारों, उपकरणों और शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार गलगोटिया यूनिवर्सिटी देश के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रही है। इन व्यवस्थाओं को देखकर मेयर ने प्रसन्नता व्यक्त की और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं तकनीकी पहल की सराहना की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मेयर राजा इकबाल सिंह ने टेन न्यूज़ नेटवर्क की पूरी टीम को धन्यवाद दिया और इसे एक अत्यंत प्रभावशाली व प्रेरणादायक आयोजन बताया।

इस अवसर पर यमुना प्राधिकरण के एसीईओ एस.के.भाटिया, गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सीईओ ध्रुव गलगोटिया, इंडिया एक्सपो मार्ट के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार, IILM, नई दिल्ली के डीजी डॉ हरिवंश चतुर्वेदी, सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट ए.पी. सिंह, ज्योतिषरत्न गुरुजी गौतम ऋषि, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, बिहार रवि रौशन जायसवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।