New Delhi News (16 December 2025): दिल्ली के जाफराबाद इलाके में मंगलवार देर रात करीब 1:40 बजे फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई। थाना जाफराबाद को मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक युवक मृत अवस्था में पाया गया। मृतक की पहचान फज़ील (31 वर्ष), पिता अब्दुल, निवासी गली नंबर 30/8, जाफराबाद के रूप में हुई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
फायरिंग में घायल फज़ील के भाई नदीम (33 वर्ष) को परिजन तुरंत JPC हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों को गोली लगने की पुष्टि हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की गई।
दिल्ली पुलिस ने मामले में थाना जाफराबाद में सेक्शन 103(1)/3(5) BNS और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए हैं। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जबकि मामले में आगे की जांच जारी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।