पटपड़गंज को बदहाल स्थिति से उबारने का वादा: भाजपा प्रत्याशी रवीन्द्र सिंह नेगी का AAP पर तीखा प्रहार!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (12 जनवरी 2024): पटपड़गंज विधानसभा (Patparganj Vidhansabha) क्षेत्र में दिनांक 10 जनवरी, शुक्रवार को संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के कई सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए। इस बैठक में पटपड़गंज विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार रवीन्द्र सिंह नेगी (BJP Candidate Ravindra Singh Negi) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार रवीन्द्र सिंह नेगी ने टेन न्यूज़ के साथ खास बातचीत में दिल्ली सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के शासन में पटपड़गंज मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने साफ पानी, सीवर की समस्या और भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बताते हुए जनता से भाजपा को मौका देने की अपील की।

मूल सुविधाओं से वंचित पटपड़गंज

रवीन्द्र सिंह नेगी ने कहा, “पटपड़गंज बदहाल स्थिति में है। यहां साफ पानी की सुविधा नहीं है, सीवर ओवरफ्लो की समस्या आम है और मूलभूत चीजों की भारी कमी है। दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार और शराब घोटाले में डूबी हुई है। चारों तरफ प्रदूषण का धुआं है, लेकिन सरकार इसे सुधारने में नाकाम रही है। अब समय है कि दिल्ली को बदलने के लिए भाजपा की सरकार बने।”

पिछली बार बच गए, इस बार देंगे पटखनी

उन्होंने पिछली बार मनीष सिसोदिया के खिलाफ चुनाव लड़ने का जिक्र करते हुए कहा, “मैंने पिछली बार जोरदार टक्कर दी थी। सिसोदिया जी हारते-हारते बचे और कम अंतर से जीतने के बाद वह सीट छोड़कर भाग गए। मैंने हार के बावजूद जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाया और जनता ने हमेशा मुझे अपना नेता माना।”

रवीन्द्र सिंह ने अपने मुख्य एजेंडे को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका फोकस साफ पानी और सीवर की समस्याओं को हल करने पर रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी चुनाव के समय झूठे वादे करती है और 12 साल में भी महिलाओं और जनता के लिए कुछ खास नहीं किया।

कांग्रेस: डूबता हुआ जहाज

उन्होंने कांग्रेस और आप पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दल सिर्फ सुविधानुसार एक-दूसरे के साथ खड़े होते हैं। उन्होंने कांग्रेस को “डूबता हुआ जहाज” करार दिया और कहा कि जनता अब उनके छलावे को पहचान चुकी है।

रवीन्द्र सिंह नेगी ने भाजपा के पूर्ण बहुमत से सत्ता में आने का भरोसा जताया और कहा कि जनता उनके साथ है। उन्होंने जनता के लिए निरंतर काम करने का वादा किया और कहा कि भाजपा सरकार बनाकर पटपड़गंज की समस्याओं का समाधान करेगी।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।