New Delhi News (14 December 2025): कांग्रेस की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ रैली पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि हैरानी की बात है कि संसद में विस्तृत चर्चा और केंद्रीय गृह मंत्री के जवाब के बावजूद कांग्रेस पार्टी सड़क पर रैली कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासित राज्यों से भी लोगों को इस रैली में लाया जा रहा है।
संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने स्वयं SIR पर चर्चा के लिए सदन में आवेदन दिया था। चर्चा के दौरान सभी दलों को अपनी बात रखने का अवसर मिला और केंद्रीय गृह मंत्री ने बिंदुवार सभी सवालों का जवाब दिया। इसके बावजूद कांग्रेस का रैली करना यह दर्शाता है कि वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भरोसा नहीं कर रही है।
भाजपा सांसद ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि एक नेता, जो आमतौर पर टी-शर्ट पहनते हैं, उस दिन खादी पहनकर आए और SIR को लेकर एक “गढ़ी हुई कहानी” पेश की। उन्होंने आरोप लगाया कि जब गृह मंत्री ने तथ्यों के साथ जवाब दिया, तो कांग्रेस के पास कोई ठोस तर्क नहीं बचा।
संबित पात्रा ने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में चुनाव जीतती है, तब वोट चोरी का मुद्दा नहीं उठता, लेकिन जहां भाजपा जीतती है वहां वोट चोरी का आरोप लगाया जाता है। उन्होंने इसे कांग्रेस की दोहरी राजनीति करार दिया।
भाजपा सांसद ने आगे आरोप लगाया कि जब सदन में गृह मंत्री ने घुसपैठियों का मुद्दा उठाया और कांग्रेस पर उन्हें बचाने का आरोप लगाया, तो कांग्रेस ने हंगामा किया और वॉकआउट कर दिया। पात्रा ने कहा कि इससे साफ है कि SIR के खिलाफ की जा रही यह रैली दरअसल वोट चोरी नहीं, बल्कि घुसपैठियों को बचाने की कांग्रेस की कोशिश है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।