दिल्ली के हर बेघर को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलेगा घर: बीजेपी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (12 जनवरी 2025): दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज झुग्गी सम्पर्क विस्तार अभियान के संयोजक विष्णु मित्तल की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में दिल्ली सरकार की असफल नीतियों ने गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने के बजाय और अधिक समस्याओं में डाल दिया है।

सचदेवा ने बताया कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने नरेला जैसे इलाकों में राजीव आवास योजना के तहत बनाए गए 50,000 फ्लैटों को खंडहर में तब्दील कर दिया, लेकिन झुग्गी में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को एक भी फ्लैट उपलब्ध नहीं कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल केवल जनता को भड़काने का काम करते हैं, जबकि उनकी सरकार गरीबों के जीवन में सुधार लाने में पूरी तरह विफल रही है।

बीजेपी की गारंटी: हर बेघर को मिलेगा घर

भाजपा ने दिल्ली के हर गरीब और झुग्गी में रहने वाले व्यक्ति के लिए कई ठोस योजनाओं का संकल्प लिया है।

1. झुग्गी वालों की पसंद का ध्यान: झुग्गीवासियों की इच्छा के अनुसार झुग्गी बस्तियां वहीं बनी रहेंगी।

2. जहां झुग्गी, वहां मकान योजना: झुग्गी बस्तियों के स्थान पर मकान बनाने की योजना झुग्गीवासियों के लिए जारी रहेगी।

3. वैकल्पिक फ्लैट्स की व्यवस्था: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और ड्यूसिब (DUSIB) के माध्यम से झुग्गीवासियों को वैकल्पिक मकान या फ्लैट्स दिए जाएंगे।

मोदी सरकार की उपलब्धियां

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव-गांव और शहर-शहर में लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों घर गरीबों को उपलब्ध कराए हैं। दिल्ली बीजेपी का यह संकल्प है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राजधानी के हर बेघर को घर मिलेगा।

सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 10 साल केवल केजरीवाल सरकार के खोखले वादों के गवाह रहे हैं। बीजेपी का उद्देश्य है कि गरीबों के लिए न केवल मकान बल्कि एक सुरक्षित और बेहतर जीवन सुनिश्चित किया जाए।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।