घने कोहरे से ईस्टर्न पेरिफेरल पर दो हादसे, बड़ा नुकसान टला

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (13 December 2025): शनिवार की सुबह घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (Eastern Peripheral Expressway) पर दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे (Road Accident) हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इन दुर्घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस की तत्परता से यातायात को जल्द ही सामान्य कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 13 दिसंबर की सुबह थाना दादरी क्षेत्र अंतर्गत ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दृश्यता बेहद कम होने के कारण दो स्थानों पर वाहन आपस में टकरा गए। चक्रसेनपुर फ्लाईओवर पर तीन वाहन आपस में भिड़ गए, जबकि समाधीपुर फ्लाईओवर पर लगभग एक दर्जन वाहन एक के बाद एक टकरा गए। घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को आगे का रास्ता दिखाई नहीं दे पाया, जिससे यह हादसे हुए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों दुर्घटनाओं में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल एक्सप्रेस-वे पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है और आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान गति नियंत्रित रखें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और फॉग लाइट का प्रयोग अवश्य करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।