सूरजपुर मंडल में मतदाता गहन पुनरीक्षण SIR पर बैठक, नए मंडल अध्यक्ष मनोज प्रधान का भव्य स्वागत

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (12/12/2025): भारतीय जनता पार्टी, गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर मंडल की ओर से शुक्रवार को पैरामाउंट सोसाइटी, ग्रेटर नोएडा में मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज प्रधान का फूल मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मनोज प्रधान संगठन की नीतियों, योजनाओं और कार्यशैली को और अधिक मजबूती देने का कार्य करेंगे। अभिषेक शर्मा ने बताया कि पूरे देश में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का अभियान चल रहा है, जिसके तहत फर्जी मतदाताओं और घुसपैठियों को सूची से बाहर किए जाने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वास्तविक मतदाताओं को मतदाता सूची से वंचित न होने दिया जाए। इसके लिए मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर-घर जाकर सही मतदाताओं की पहचान करें और उनके SIR फॉर्म भरवाने में सहायता करें। नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज प्रधान ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व तथा उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और टीम भावना के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष विजय भाटी, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, मंडल प्रभारी इंद्र नागर, वीरेन्द्र भाटी, जिला मंत्री गुरुदेव भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, आनंद भाटी, मनोज भाटी, नीतीश भाटी, जितेंद्र भाटी, सतीश भाटी, वरुण धीमान, विजय रावल, सुनील सोनिक, मूलचंद शर्मा, प्रधान गौरव शर्मा, मनवीर नागर, शेखर नागर, शक्ति रावल, विशाल कुमार, अशोक चौधरी, रकम भाटी, संजीव चौहान, नवीन भाटी, राजेश ठेकेदार, आदेश भड़ाना, सतीश शर्मा, बीना शुक्ला, गीता सागर, अपर्णा सिंह, गायत्री तिवारी, सरोज, हेमंत त्यागी, चेतन शर्मा, मुकेश भाटी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।