दिल्ली के कई इलाकों में 10 घंटे पानी की किल्लत, जल बोर्ड ने जारी की हेल्पलाइन
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (11 December 2025): दिल्ली जल बोर्ड ने गुरुवार को जानकारी दी कि राजधानी के कई इलाकों में 12 दिसंबर 2025 को करीब 10 घंटे तक पानी की आपूर्ति बाधित रह सकती है। अधिकारियों के अनुसार पश्चिम विहार और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक पानी की सप्लाई नहीं आएगी या बेहद कम प्रेशर में मिलेगी। जल बोर्ड ने कहा कि इस असुविधा को देखते हुए लोगों को पानी पहले से स्टोर कर रखने की सलाह दी गई है।
जल बोर्ड के ईएंडएम प्रभाग (एचपी-II) के अधिशासी अभियंता ने बताया कि पश्चिम विहार स्थित रेडिसन ब्लू होटल के सामने केशोपुर नाले पर लीकेज की मरम्मत का काम, और बीजे मार्ग अंडरपास में लीकेज का पता लगाने की प्रक्रिया जारी रहेगी। इन तकनीकी कार्यों के कारण 12 दिसंबर की सुबह से निर्धारित समय तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। मरम्मत कार्य के पूरा होने के बाद ही नियमित जलापूर्ति बहाल की जाएगी।
बोर्ड ने उन सभी इलाकों की सूची जारी की है जहां सप्लाई कम या बंद रह सकती है। इनमें बुडेला यूजीआर, मायापुरी यूजीआर, सीतापुरी, नसीरपुर, जीवन पार्क, जनकपुरी के कुछ हिस्से, केशोपुर एसटीपी क्वार्टर, दिल्ली छावनी, आर.के. पुरम, वसंत कुंज, वसंत गांव, आनंद निकेतन, शांति निकेतन, वेस्टएंड, कटवरिया सराय, बेर सराय, किशनगढ़, सफदरजंग विकास क्षेत्र, मुनिरका, जेएनयू, महरौली, आईआईटी, ग्रीन पार्क, सफदरजंग एन्क्लेव और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
इसके अलावा शंकर विहार यूजीआर, सदर बाजार, झरेरा, महिपालपुर यूजीआर, एमईएस क्षेत्र, ग्रेटर कैलाश, सागरपुर और डी-2ए ब्लॉक जनकपुरी भी जल संकट से प्रभावित हो सकते हैं। जल बोर्ड ने कहा है कि प्रभावित कॉलोनियों में रहने वाले लोग मरम्मत कार्य पूरा होने तक संयम बरतें और पानी का उपयोग सावधानी से करें।
जल बोर्ड ने पानी के टैंकर उपलब्ध कराने के लिए कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इनमें पश्चिम विहार (25281197), आर.के. पुरम (26193218), ग्रेटर कैलाश-1 और 2 (29234746, 29234747), वसंत कुंज (26137216), मालवीय नगर यूजीआर फिलिंग पॉइंट (टोल-फ्री 18001024669), छतरपुर (65437020), डी-ब्लॉक जनकपुरी (28521123), वसंत विहार ग्राहक सेवा (47688915, 47688914, 47688905 और टोल-फ्री 18001037232) शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली जल बोर्ड मुख्यालय के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से 1916 पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।