Delhi News (11 December 2025): दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है और हालात बिगड़ते ही नजर आ रहे हैं। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुसार, गुरुवार सुबह राजधानी दिल्ली का औसत एक्यूआई (AQI) 282 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा सुबह 7 बजे जारी आंकड़ों में कई इलाकों का AQI 300 से भी अधिक पाया गया।
राजधानी के कई मुख्य क्षेत्रों में प्रदूषण गंभीर रूप में दर्ज हुआ है। बवाना में AQI 334, जहांगीरपुरी 341, रोहिणी 339, अशोक विहार 331, डीटीयू 331, मुंडका 326, अक्षरधाम 302 और विवेक विहार 319 रिकॉर्ड किए गए। NCR में सुबह और शाम के समय हवा की गुणवत्ता सबसे अधिक खराब देखी जा रही है। अलीपुर में AQI 309, आनंद विहार में 302, आया नगर में 242 और बुराड़ी में 293 दर्ज किया गया।
दिल्ली के अन्य इलाकों की बात करें तो चांदनी चौक 308, द्वारका सेक्टर-8 285, आईजीआई एयरपोर्ट टी-3 211, आईटीओ 309, लोधी रोड 232, नजफगढ़ 219, पंजाबी बाग 302, सोनिया विहार 301, आरके पुरम 309 और वजीरपुर में AQI 325 पाया गया। लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए CPCB ने दिल्ली के 16 इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि कई अन्य इलाके ऑरेंज अलर्ट श्रेणी में हैं।
इसी बीच NCR के शहरों में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। नोएडा का AQI 292, ग्रेटर नोएडा 272 और गुरुग्राम में AQI 240 रिकॉर्ड किया गया है। पिछले कुछ महीनों से दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है, जिससे स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने खास सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।