नई दिल्ली (12 जनवरी, 2025): आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर फर्जी वोट बनाने का आरोप लगाया और मांग की कि इस मामले पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
चिट्ठी में केजरीवाल ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा अपने घरों के पते पर वोट ट्रांसफर कराए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि भाजपा ने वोटर लिस्ट में 5.5% असली वोट हटाकर 13,000 फर्जी वोट जोड़े। अगर यह प्रयास सफल हो जाता, तो यह कुल वोटों का 18% होता और चुनाव की निष्पक्षता पर बड़ा सवाल खड़ा करता।
केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा के कुछ सांसदों और मंत्रियों ने अपने आधिकारिक पते का उपयोग कर फर्जी वोट बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। उन्होंने विशेष रूप से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा का नाम लिया और कहा कि उनके आधिकारिक पते पर 33 नए वोट ट्रांसफर किए जाने की एप्लिकेशन दी गई है।
आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि अगर यह भाजपा उम्मीदवार की जानकारी और सहमति से हुआ है, तो परवेश वर्मा को तुरंत चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित किया जाए।
इसके साथ ही, केजरीवाल ने यह भी कहा कि भाजपा का यह तरीका पुराने समय की बूथ कैप्चरिंग से भी खतरनाक है और लोकतंत्र के लिए एक गंभीर खतरा है। उन्होंने इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस घटनाक्रम ने दिल्ली चुनावी राजनीति में हलचल मचा दी है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि चुनाव आयोग इस मामले पर क्या कदम उठाता है।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।