दनकौर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला Yamuna Authority का बुलडोजर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Yamuna Authority News (10/12/2025): यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) द्वारा बुधवार को जनपद गौतमबुद्ध नगर के तहसील सदर अंतर्गत ग्राम दनकौर (Dankaur) में बड़े पैमाने पर चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत खसरा संख्या 211 पर अवैध कब्जे (Illegal Occupation) से लगभग 4.6 हेक्टेयर (लगभग 46,000 वर्ग मीटर) बहुमूल्य भूमि को मुक्त कराया।

यह अभियान यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देशानुसार तथा विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र सिंह (OSD Shailendra Singh) के नेतृत्व एवं व्यक्तिगत मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अभियान में शिवौतार सिंह, विशेष कार्याधिकारी यीडा, अरविंद सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, मनोज कुमार सिंह, तहसीलदा, यीडा की राजस्व टीम एवं परियोजना विभाग, दनकौर थाना पुलिस तथा प्राधिकरण का सुरक्षा बल शामिल रहा। मौके पर जेसीबी मशीनें तथा पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।

ओएसडी शैलेंद्र सिंह ने मौके पर उपस्थित रहकर पूरे अभियान की निगरानी की तथा अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि प्राधिकरण की किसी भी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे एवं ईस्टर्न पेरिफेरल के इंटरचेंज क्षेत्र में किसानों की 7% आबादी भूमि तथा यीडा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सरकारी एवं प्राधिकरण की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अभियान के दौरान अवैध रूप से खड़ी की गई टिनशेड, पक्की-कच्ची दीवारें, झोपड़ियां तथा अन्य स्थायी-अस्थायी निर्माण पूरी तरह ध्वस्त कर दिए गए। इस कार्रवाई से यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक एवं शहरी विकास हेतु आरक्षित महत्वपूर्ण भूमि पूर्ण रूप से मुक्त हो गई है।

यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) ने सभी अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि किसी ने भी प्राधिकरण की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही लागत वसूली के साथ आपराधिक मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर जारी रहेगा।

मीडिया से बातचीत में ओएसडी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि आज दनकौर में 46,000 वर्ग मीटर से अधिक भूमि, जिसकी बाजार कीमत लगभग 500 करोड़ रुपये है, को अतिक्रमण मुक्त कराना यीडा के दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।