CM रेखा गुप्ता के ‘AQI–टेम्परेचर’ बयान पर घमासान, AAP की चुटकी पर भड़की BJP

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (10 December 2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा ए.क्यू.आई. लेवल को गलती से टैंपरेचर कह देने पर आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो साझा करते हुए जमकर चुटकी ली, जिसके बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। इस पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर (Praveen Shankar Kapoor) ने पलटवार करते हुए कहा कि AAP नेता एक मामूली त्रुटि को मुद्दा बनाकर मुख्यमंत्री का मजाक उड़ा रहे हैं, जबकि उन्हें पहले अपने पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के बीते वर्षों में दिए गए कई विवादित बयानों का जवाब देना चाहिए। कपूर ने बताया कि भाजपा के सोशल मीडिया विभाग ने केजरीवाल के नौ गलत भाषणों के क्लिप एक्स पर साझा किए हैं, जिन पर आप नेताओं को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि AAP नेता संजीव झा और अन्य नेताओं द्वारा रेखा गुप्ता की गलती पर व्यंग्य करना दिल्लीवासियों को हैरान कर रहा है, जबकि यह केवल प्रदूषण नियंत्रण को लेकर की जा रही सरकार की कोशिशों को कमजोर दिखाने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्या यह सच नहीं कि मुख्यमंत्री बनने के बाद केजरीवाल ने रामलीला मैदान से कहा था कि वह दिल्ली को दुनिया का “सर्वश्रेष्ठ देश” बनाएंगे? क्या यह भी सच नहीं कि 2022 में देश स्वतंत्रता के 75 वर्ष मना रहा था, तब प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने इसे ‘70वां वर्ष’ बताया था?

कपूर ने आगे कहा कि 15 अगस्त के मंच से भाषण देते समय केजरीवाल ने ‘देश स्वतंत्रता के 175 वर्ष’ मना रहा है, ऐसा भी कहा था। ऐसे कई उदाहरणों का उल्लेख करते हुए उन्होंने AAP से पूछा कि क्या इन त्रुटियों पर भी वही जवाबदेही लागू होती है, जो वे आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मांग रहे हैं? साथ ही उन्होंने कहा कि AAP नेताओं को इस व्यंग्य के लिए माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा भविष्य में विधानसभा और नगर निगम उपचुनावों में और भी बड़ी हार के लिए तैयार रहना चाहिए।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।