New Delhi News (09 दिसंबर, 2025): दक्षिण दिल्ली के लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है। दिल्ली सरकार ने छतरपुर–मैदान गढ़ी बेल्ट की लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए DTC बस रूट 7701A को बढ़ाकर सीधे AIIMS–CAPFIMS तक जोड़ दिया है।
अब छतरपुर मेट्रो और AIIMS–CAPFIMS के बीच आने-जाने वाले स्टाफ, स्टूडेंट्स, मरीज़ों और स्थानीय यात्रियों को पहली बार बिना किसी अतिरिक्त झंझट के सीधी और सुरक्षित बस सेवा मिलेगी।
परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यह निर्णय दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के “बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट–बेहतर दिल्ली” विज़न का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इलाके के लोगों की लंबे समय से चली आ रही माँग को पूरा करते हुए यह एक्सटेंशन मंज़ूर किया गया।
क्या बदलेगा?
अब तक 7701A सिर्फ छतरपुर मेट्रो और साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के बीच चलता था।
अब यह बस रोज़ाना 1.5 किलोमीटर और आगे जाकर AIIMS–CAPFIMS से होकर वापस लौटेगी।
यानी
* पहाड़ी रास्ते पर पैदल चढ़ाई खत्म
* ऑटो/मिनी-वाहन पर निर्भरता कम
* शाम के समय सुरक्षित विकल्प
* मरीज़ों और महिलाओं के लिए ज़्यादा आसान यात्रा
किस समय मिलेगी बस?
सुबह: 08:30, 09:00, 09:30, 10:00
शाम: 16:00, 16:30, 17:00, 17:30
रिटर्न AIIMS–CAPFIMS से भी सुबह 09:00 से और शाम 16:30 से नियमित ट्रिप मिलेंगी।
यह फैसला खासतौर पर AIIMS–CAPFIMS के स्टाफ और छात्रों की मांग पर लिया गया है, जिन्हें मेट्रो से संस्थान तक पहुँचने में दिक्कतें हो रही थीं।
सरकार का दावा है कि इससे DTC का मौजूदा बेड़ा भी ज़्यादा प्रभावी होगा, और साउथ दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन का नेटवर्क पहले से अधिक मजबूत, सुरक्षित और भरोसेमंद बन जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।