NOIDA News (08/12/2025): नोएडा सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में रविवार रात एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला 16वीं मंजिल से नीचे गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। गार्ड की सूचना पर परिजनों और पुलिस ने तुरंत उसे नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान प्रियंका तिवारी के रूप में हुई है, जो अपने पति कृष्ण कुमार के साथ इसी सोसाइटी में रहती थीं। कृष्ण कुमार पेशे से इंजीनियर हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात प्रियंका कमरे से निकलकर बालकनी में गईं और कुछ ही क्षणों बाद नीचे गिर पड़ीं। गिरने की आवाज सुनकर सोसाइटी के सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत परिवार और पुलिस को जानकारी दी।
अस्पताल में जांच के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि प्रियंका के सिर में गहरी चोट थी और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी मौत हो गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना आत्महत्या है या दुर्घटना।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, घटना के समय मौजूद परिस्थितियों, बालकनी की सुरक्षा, और दंपति के बीच किसी विवाद की संभावना सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने मृतका के पति कृष्ण कुमार से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके की फोरेंसिक जांच के आधार पर ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।