छठी बार प्रेग्नेंट हुई सीमा हैदर?, सोशल मीडिया पर क्या हो रही चर्चा

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (07/12/2025): ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में रह रही पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से सीमा ने इशारों-इशारों में संकेत दिया है कि वह एक बार फिर प्रेगनेंट हैं। वीडियो में सीमा कहती दिखाई देती हैं कि, आजकल सचिन मुझे कोई भारी सामान उठाने नहीं दे रहा। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके छठे बच्चे की चर्चा तेज हो गई है।

गौरतलब है कि सीमा ने इसी साल 18 मार्च 2025 को बेटी को जन्म दिया था, जो उसका पांचवां बच्चा है। यह बच्ची सीमा और सचिन मीणा की पहली संतान थी, जिसका नाम “भारती” रखा गया था। बेटी जन्म से पहले सीमा ने घर पर गोदभराई की रस्म भी रखी थी, जिसकी झलकियाँ उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर साझा की थीं।

कुछ दिन पहले वायरल हुए एक अन्य वीडियो में सीमा की बड़ी बेटी अपनी माँ के पेट की ओर इशारा करते हुए कहती है “अब हम छह भाई-बहन होंगे।” इस पर सीमा तुरंत हंसते हुए बेटी को चुप कराती नजर आईं। इस बातचीत ने एक बार फिर से सीमा के परिवार बढ़ने की अटकलों को मजबूत कर दिया।

सीमा हैदर के चार बच्चे उनकी पहली शादी से हैं। पाकिस्तान के गुलाम हैदर से विवाह के बाद सीमा वर्षों तक वहीं रहीं, लेकिन बाद में पबजी गेम के जरिए उनकी पहचान ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा से हुई। ऑनलाइन बातचीत से बढ़ी नजदीकियों के बाद सीमा जुलाई 2023 में अपने चारों बच्चों के साथ भारत आ गई थीं और तब से सचिन के साथ रबूपुरा में ही रह रही हैं। सीमा के भारत आने के बाद पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर लगातार बच्चों को पाकिस्तान वापस भेजने की मांग करता रहा है। महीनों तक मीडिया में दोनों के बीच बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप चलते रहे, जिसने इस मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक चर्चित बना दिया था।

सीमा के हाल ही सामने आए वीडियो में आए संकेतों के बाद सोशल मीडिया पर लोग एक बार फिर उन्हें बधाई दे रहे हैं। हालांकि सीमा या सचिन ने आधिकारिक रूप से गर्भावस्था की पुष्टि नहीं की है, लेकिन वीडियो क्लिप्स के बाद लोगों में नई चर्चाओं को हवा मिल गई है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।