यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर दर्दनाक हादसा: बीटेक छात्र की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (07/12/2025): दनकौर कोतवाली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर रविवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र विवेक शर्मा (22) की एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि युवक का हेलमेट तक चकनाचूर हो गया और सिर पर घातक चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार, विवेक अपनी बाइक से किसी काम से निकला था। सर्विस रोड पर पहुंचते ही एक अनियंत्रित वाहन ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और कुछ ही सेकंड में उसकी सांसें थम गईं। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दनकौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि, प्राथमिक जांच के अनुसार यह मामला तेज रफ्तार वाहन की टक्कर का प्रतीत होता है। आरोपी चालक की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

ढूढेरा गांव निवासी विवेक शर्मा के निधन की खबर मिलते ही उनके घर में मातम का माहौल है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। विवेक गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीटेक के प्रथम वर्ष का छात्र था और परिवार का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।