ईस्टर्न पेरिफेरल–यमुना एक्सप्रेसवे लिंक प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार | यमुना प्राधिकरण

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Yamuna Expressway News (06/12/2025): यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) और यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) को जोड़ने वाला बेहद महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है। टेन न्यूज़ नेटवर्क की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की वास्तविक प्रगति का जायजा लिया, जहां भारी मशीनरी और दर्जनों श्रमिकों को लगातार काम करते हुए देखा गया।

अब तक मेरठ से गाजियाबाद और पलवल को जोड़ने वाला ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे सीधे यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्ट नहीं था, जिसके कारण यात्रियों को काफी लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए यमुना अथॉरिटी एक अत्याधुनिक क्लोवर-लीफ इंटरचेंज का निर्माण करा रही है। इसके बन जाने के बाद वाहन चालक बिना किसी अतिरिक्त दूरी तय किए सीधे EPE से Yamuna Expressway और सर्विस रोड में प्रवेश व निकास कर सकेंगे।

यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड को भी नए सिरे से विकसित कर इस इंटरचेंज से जोड़ा जा रहा है, ताकि ट्रैफिक का प्रवाह निर्बाध रहे। यह पूरा निर्माण कार्य गलगोटियास यूनिवर्सिटी के समीप हो रहा है, जहां 50,000 से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं। ऐसे में इस कनेक्टिविटी के तैयार होने से न केवल छात्रों, बल्कि आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के निवासियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि यमुना एक्सप्रेसवे ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ता है, जबकि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पलवल से मेरठ तक तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करता है। दोनों हाई-स्पीड मार्गों के बीच सीधे लिंक स्थापित होने से दिल्ली–एनसीआर से आगरा, अलीगढ़, हाथरस, बुलंदशहर, पलवल और मेरठ की यात्रा और भी आसान व सुगम हो जाएगी।

यमुना प्राधिकरण के रिहायशी सेक्टर, उद्यमी पार्क और गलगोटिया यूनिवर्सिटी जैसी शिक्षण संस्थानों को भी बहुत मदद मिलेगी और यात्रियों के साथ-साथ माल वाहक वाहनों को भी रियायत मिलेगी।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आवाजाही करने वाले यात्रियों के लिए भी यह मार्ग सुलभ होगा।

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद यातायात जाम में कमी आएगी, यात्रा समय बचेगा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

इस परियोजना पर आपकी क्या राय है? अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।