गौतमबुद्ध नगर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन: 9 मामलों का निस्तारण
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (06/12/2025): जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को जनपद गौतमबुद्ध नगर की तीनों तहसीलों दादरी, सदर एवं जेवर में संपूर्ण समाधान दिवस (Complete Solution Day) का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 138 शिकायतें दर्ज की गईं। जिनमें से 09 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए।
मुख्य अधिकारी डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी ने आज तहसील जेवर में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जनता की शिकायतें सुनी। इस दौरान 41 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 02 शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया गया। इस अवसर उप जिलाधिकारी जेवर अभय कुमार, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार, पुलिस विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
दादरी तहसील में अपर जिलाधिकारी भू0अ0 बच्चू सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। यहां 96 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 07 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। इसी क्रम में सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसमें 01 शिकायत प्राप्त हुई।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।