जेवर में निर्माणाधीन भवन की छत गिरने से मृत श्रमिकों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (06/12/2025): जेवर क्षेत्र के ग्राम नगला में निर्माणाधीन एक भवन की छत गिरने से हुई दर्दनाक घटना (Accident) में जान गंवाने वाले चार श्रमिकों के आश्रितों को श्रम विभाग की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। प्रत्येक मृतक के परिवार को 1,25,000 की सहायता राशि (Relief Fund) उनके बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से स्थानांतरित कर दी गई है।

सहायक श्रम आयुक्त गौतमबुद्ध नगर डॉ. एस.पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा 19 नवंबर 2025 को हुआ था, जब निर्माणाधीन भवन की छत अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में नदीम पुत्र निजामुद्दीन, कामिल पुत्र सरफराज, जिशान पुत्र जाहिद खान और शाकिर पुत्र सरफराज गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को तत्काल कैलाश अस्पताल, जेवर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान चारों की मृत्यु हो गई।

घटना के बाद मृतक श्रमिकों (Deceased Workers) के परिवारों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ द्वारा संचालित निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के अंतर्गत सहायता राशि स्वीकृत की गई। यह राशि 04 दिसंबर 2025 को मृतकों के आश्रितों के खातों में सीधे जमा की गई।

इसके साथ ही जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) के प्रतिनिधि देवेंद्र भाटी द्वारा श्रम विभाग की ओर से जारी प्रमाण पत्र भी 04 दिसंबर को मृतक श्रमिकों के परिवारों को उनके गांव जाकर सौंपे गए।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।