Lucknow News (05/12/2025): उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “एक जनपद–एक उत्पाद (ODOP)” अब अपने अगले चरण ODOP 2.0 के साथ शुरू होने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि यह योजना अब केवल शिल्प और उद्योग तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रदेश की खान-पान संस्कृति को भी एक नई ब्रांड पहचान देगी।
नई पहल के तहत अब “एक जनपद–एक व्यंजन” (One District – One Dishes) की अवधारणा लागू की जाएगी, जिसमें हर जिले के पारंपरिक और खास व्यंजनों को चिन्हित कर उन्हें ब्रांड के रूप में तैयार किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्थानीय स्वाद को पहचान दिलाना, रोजगार बढ़ाना और वैश्विक बाजार तक पहुंच बनाना है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बदलते समय के साथ अब ODOP को आधुनिक जरूरतों के अनुसार और मजबूत बनाना जरूरी है। बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक, बेहतर पैकेजिंग और आसान ऋण व्यवस्था के जरिए छोटे उद्योगों को बड़ा मंच दिया जाएगा। इससे स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में मदद मिलेगी।
ODOP 2.0 के अंतर्गत अब यूनिटी मॉल, बड़े रिटेल स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उत्तर प्रदेश के उत्पादों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष ODOP निर्यात सहायता केंद्र भी स्थापित किया जाएगा, जो उद्यमियों की वैश्विक बाजार से जोड़ने में मदद करेगा।
अब तक ODOP योजना के अंतर्गत हजारों लोगों को टूलकिट और आर्थिक सहायता दी गई है, जिससे उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि जो उद्यमी पहले चरण में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं, उन्हें आगे बढ़ने के लिए विशेष सहयोग और मार्गदर्शन दिया जाए।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि ODOP और ODOC (एक जनपद–एक व्यंजन) मिलकर उत्तर प्रदेश को “लोकल से ग्लोबल” की दिशा में नई ताकत देंगे और प्रदेश को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बनाएंगे।
यह पहल न सिर्फ पारंपरिक उत्पादों को नया जीवन देगी, बल्कि युवाओं को रोजगार, महिलाओं को आत्मनिर्भरता और ग्रामीण क्षेत्रों को आर्थिक मजबूती प्रदान करेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।