सौतेला पिता गिरफ्तार: दो मासूम बच्चों को नाले में फेंकने की घटना से सनसनी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (04/12/2025): नोएडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सौतेले पिता ने नफरत के चलते अपने दो मासूम बच्चों को नाले में फेंक दिया। सौभाग्य से स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सेक्टर-142 पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजकर उन्हें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस ने गुरुवार 04 दिसंबर को लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी सौतेले पिता आशीष को सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आशीष दोनों बच्चों का सौतेला पिता है और उनसे गहरा द्वेष रखता था। आशीष और बच्चों की मां नीलम मूलतः एक ही गांव के रहने वाले हैं। नीलम की शादी पहले आशीष के चचेरे भाई से हुई थी, लेकिन बाद में नीलम और आशीष के बीच नज़दीकियां बढ़ गईं। जब यह बात नीलम के पति को पता चली तो आशीष, नीलम और दोनों बच्चों को लेकर नोएडा आ गया। बच्चों से घृणा के कारण आशीष उन्हें अपने पास नहीं रखना चाहता था। 02 दिसंबर को वह नीलम को बाज़ार ले गया और उसे वहां बैठाकर वापस घर लौटा, जहां से वह दोनों मासूम बच्चों को लेकर सेक्टर-137 स्थित पारस टेयरा सोसायटी के सामने करीब 10 फीट गहरे नाले में फेंककर फरार हो गया। बच्चों को समय रहते बचा लिया गया और उनकी हालत अब पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।