नोएडा एयरपोर्ट से एल्यूमीनियम केबल चोरी मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा! इंजीनियर भी शामिल?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida International Airport News (03/12/2025): जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) से एल्युमीनियम केबल चोरी कर कबाड़ में बेचने वाले गिरोह का इकोटेक प्रथम थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में टाटा कंपनी के एक साइट इंजीनियर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 15 लाख रुपये मूल्य की नई एल्युमीनियम केबल, एक फर्जी नंबर प्लेट लगा कैंटर और एक स्विफ्ट कार बरामद की गई है।

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया संदिग्ध वाहन

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि 2/3 दिसंबर की रात पुलिस चेकिंग के दौरान जीबीयू (गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय) चौराहे के पास एक संदिग्ध कैंटर और कार को रोका गया। जांच में कैंटर से नई एल्युमीनियम केबल के कई बंडल बरामद हुए। दस्तावेज न मिलने पर चारों व्यक्तियों को मौके पर ही हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

साइट इंजीनियर की मिलीभगत से होती थी चोरी

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एयरपोर्ट साइट से केबल चोरी कर कबाड़ में बेचते थे। गिरोह में टाटा कंपनी के साइट इंजीनियर की भूमिका सबसे अहम थी, जो केबल निकलवाकर वाहन तक पहुंचाने में मदद करता था। इसके बाद अन्य साथी उसे कबाड़ में बेच देते थे।

गिरफ्तार आरोपी

1. शिवम शर्मा – साइट इंजीनियर (टाटा कंपनी)

2. इरशाद अहमद – कैंटर चालक

3. मोहम्मद सिराज – हेल्पर

4. इजहार उर्फ सोनू – कबाड़ी

सभी आरोपियों के खिलाफ इकोटेक प्रथम थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले में अन्य कर्मचारियों की संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।