GREATER NOIDA News (03/12/2025): दनकौर कस्बे के समीप स्थित एक विवादित भूखंड पर बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने अचानक गोलियां चला दीं। फायरिंग की चपेट में आए नवादा गांव निवासी मजदूर अमित को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया था।
जानकारी के अनुसार, ननुआ का राजपुर निवासी राकेश नागर के स्वामित्व वाले प्लॉट पर निर्माण कार्य चल रहा था। अमित अपने कई साथियों के साथ इसी निर्माण दोपहर करीब चार-पांच युवक हथियारों से लैस होकर स्कॉर्पियो में सवार होकर वहां पहुंचे और बिना किसी बहस के अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली अमित के पैरों में जा लगी, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस प्लॉट पर निर्माण चल रहा था, वह लंबे समय से विवादित है। बताया जाता है कि जमीन को लेकर राकेश नागर और एक अन्य पक्ष के बीच तनातनी चली आ रही थी। पुलिस इस विवाद के कोण से भी मामले की तहकीकात कर रही है।
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान सुनिश्चित की जा सके। पुलिस टीमों ने इलाके में पूछताछ भी शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि पूर्व विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है।
कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि घायल की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जैसे ही पीड़ित पक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराएगा, तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हमलावरों को जल्द पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें जुटाई गई हैं और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थिति को सामान्य किया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।