यूपी में स्पोर्ट्स को बढ़ावा, नियुक्त खिलाड़ियों को लेकर सीएम योगी ने कर दिया बड़ा ऐलान
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Lucknow News (03/12/2025): उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने राज्य के प्रतिभाशाली और पदक विजेता खिलाड़ियों (Players) को बड़ी राहत देते हुए उनकी सेवा शर्तों में एक महत्वपूर्ण स्पष्टता जोड़ दी है। अब प्रदेश में नियुक्त खिलाड़ी जब भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण शिविरों अथवा आधिकारिक खेल गतिविधियों (National and International Competitions) में हिस्सा लेंगे, तो वह पूरी अवधि आने-जाने के समय सहित ‘ड्यूटी पीरियड’ (Duty Period) के रूप में मानी जाएगी।
इस निर्णय से अब खिलाड़ियों को अवकाश (Holiday) या विशेष अनुमति के लिए बार-बार आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। सरकार के इस कदम का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रशासनिक उलझनों से मुक्त कर उन्हें अपने खेल प्रदर्शन पर पूरा ध्यान केंद्रित करने का अवसर देना है।
कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना (Minister Suresh Khanna) ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2022 में लागू की गई ‘अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली’ में इस बात का स्पष्ट उल्लेख नहीं था कि प्रतियोगिताओं और कैंप की अवधि को ड्यूटी माना जाएगा। इसी वजह से कई खिलाड़ी विभागीय अनुमति प्रक्रिया में फंसे रहते थे।
अब नई व्यवस्था के तहत स्पष्ट कर दिया गया है कि किसी भी खेल से संबंधित आधिकारिक भागीदारी को सेवा अवधि का अभिन्न हिस्सा माना जाएगा।
सरकार का मानना है कि इससे न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि वे और बेहतर तरीके से देश और प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।