New Delhi/ Mumbai News (02 दिसंबर, 2025): कुवैत से हैदराबाद जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को उस समय आपात स्थिति में मुंबई डायवर्ट करना पड़ा, जब एयरलाइन को एक धमकी भरा मेल मिला, जिसमें दावा किया गया था कि विमान में एक ह्यूमन बम (Human Bomb) मौजूद है। मेल मिलते ही एयरलाइन और सुरक्षा एजेंसियों में तुरंत अलर्ट (Alert) जारी कर दिया गया।
फ्लाइट को सुरक्षित रूप से मुंबई एयरपोर्ट पर उतारने के बाद रनवे पर ही इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (Emergency Response Team) ने विमान को घेर लिया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और सुरक्षा एजेंसियां विमान की विस्तृत तलाशी (Search Operation) में जुट गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अब तक किसी विस्फोटक पदार्थ की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच अभी जारी है।
आपको बता दे कि किसी भी तरह की लापरवाही की गुंजाइश नहीं छोड़ी जा रही है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मामले में अधिक आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।