जेवर विधायक ने छोटी बच्चियों से करवाया लाइब्रेरी व विकास कार्यों का उद्घाटन
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (01/12/2025): 1 दिसंबर (सोमवार) को जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामपुर बांगर में लाइब्रेरी एवं अन्य विकास कार्यों का शुभारंभ (Inauguration) जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसका उद्घाटन विधायक ने गांव की बच्चियों से करवाया।
इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम रामपुर बांगर में 60 लाख रुपए की धनराशि से निर्मित होने वाली लाइब्रेरी (Library) व अन्य विकास कार्यों का शुभारंभ गांव की बच्चियों ने किया। यह दृश्य बदलते और आगे बढ़ते जेवर की नई सोच और नई दिशा का प्रतीक है। इस शुभारंभ से क्षेत्र में शिक्षा और विकास को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की गई है।
जेवर विधायक ने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में और भी कई विकास कार्य कराए जाएंगे ताकि ग्रामीण बच्चों और युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।