जेवर में सड़क हादसा: SIR ड्यूटी से लौट रहे BLO गंभीर रूप से घायल

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (01/12/2025): ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार, चांचली गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल के इंचार्ज और बीएलओ आशू ऐरन एसआईआर (SIR) कर्तव्य पूरा करने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जेवर–खुर्जा रोड पर मोहबलीपुर मोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार में आई एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि आशू ऐरन सड़क पर गिर पड़े और उनके हाथ में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनके हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि की। चिकित्सकों के मुताबिक सोमवार को उनका ऑपरेशन किया जाएगा।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन भी सक्रिय हो गया। एसडीएम जेवर अभय कुमार सिंह और एबीएसए मोहम्मद राशिद खान देर रात अस्पताल पहुंचे और घायल बीएलओ से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। एसडीएम ने आश्वस्त किया कि आशू ऐरन के इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को बेहतर देखभाल और जरूरी चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। फिलहाल पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है और वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।