22 दिसंबर को भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत, भारी संख्या में जुटेंगे अन्नदाता
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (30/11/2025): ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर आगामी 22 दिसंबर 2025 को होने वाली भारतीय किसान यूनियन (Bharatiya Kisan Union) की महापंचायत (Mahapanchayat) की तैयारियों के मद्देनज़र रविवार को परी चौक के पास झंडे वाले मंदिर पर एक महत्वपूर्ण पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता बेगराज प्रधान ने की, जबकि संचालन रॉबिन नागर एवं सुनील प्रधान ने किया।
इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा कि पिछले लंबे समय से किसानों (Farmers) की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि आबादी निस्तारण, बैकलिज, किसान कोटे के प्लॉट, युवाओं को रोजगार तथा जेवर एयरपोर्ट विस्थापन नीति में बदलाव जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है। इसी क्रम में आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और गौतमबुद्ध नगर के किसानों के साथ बैठक कर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने 22 दिसंबर को महापंचायत का ऐलान किया है, जिसमें सभी जिलों के किसान अपनी समस्याओं के साथ जुटेंगे।
मेरठ मंडल महासचिव अनित कसाना ने कहा कि महापंचायत की घोषणा हो चुकी है और अब सभी गांवों में जाकर किसानों को संगठित किया जा रहा है। अधिक से अधिक किसानों को जीरो पॉइंट तक लाकर उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तुगलपुर क्षेत्र में झंडे वाले मंदिर के फ्लाईओवर को लेकर लंबे समय से समस्या बनी हुई थी, जिसे अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा संज्ञान में लेकर कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके लिए प्राधिकरण के अधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए प्रकाश फौजी ने कहा कि 22 दिसंबर की महापंचायत ऐतिहासिक होगी और तीनों प्राधिकरणों के अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए।

वहीं सुनील प्रधान ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, किसानों के आबादी निस्तारण लंबित हैं, बैक लीज नहीं हो रही, 64.7 प्रतिशत मुआवजा नहीं मिल पा रहा है, किसान कोटे के प्लॉट रुके हुए हैं और अस्पतालों में ओपीडी छूट की सुविधा भी नहीं दी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और प्राधिकरण की होगी।
पंचायत में मटरु नागर, सुरेंद्र मावी, अनित कसाना, लाला यादव, प्रकाश फौजी, राजमल सिंह, मुकेश (जहांगीरपुर), शीशपाल (जहांगीरपुर), सचिन जैन (जेवर), विजेंद्र सिंह, गुलाब चौधरी, विशाल सिंह, बेगराज प्रधान, राजू चौहान, विनोद शर्मा, अरविंद भाटी, संजय भाटी, एडवोकेट संदीप, सुभाष, लीलू भारत नागर, अमित जैलदार, प्रेमपाल (लुक्सर), सुनील प्रधान, अजीत अधाना, राजे प्रधान, राकेश चौधरी, बृजपाल सिंह, आदित्य शर्मा, मनीष सिंह, हंसराज, अशोक कुमार शर्मा मास्टर, सुबे राम नागर, जितेंद्र उर्फ झुप्पा, भगत सिंह प्रधान, जोगिंदर चेची, अविनाश (जलपुरा) सहित सैकड़ों किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।