‘मन की बात’ कार्यक्रम में युवा, नवाचार, सांस्कृतिक धरोहर और ‘वोकल फॉर लोकल’ पर खास जोर

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (30 November 2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के नवीनतम संस्करण में देश की उपलब्धियों, युवा नवाचार, कृषि प्रगति, सांस्कृतिक आयोजनों और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर विस्तार से बात की। नवंबर के महीने को ‘प्रेरणाओं से भरा’ बताते हुए प्रधानमंत्री ने इसे कई ऐतिहासिक अवसरों और उपलब्धियों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

संविधान दिवस से राम मंदिर तक- नवंबर के प्रमुख आयोजन

प्रधानमंत्री ने बताया कि 26 नवंबर को संसद के सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम हुआ। वहीं, वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर प्रारम्भ हुए समारोहों और 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा आरोहण का भी उन्होंने उल्लेख किया।
कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में ‘पांचजन्य स्मारक’ के लोकार्पण को भी उन्होंने ऐतिहासिक बताया।

एयरोस्पेस और नौसेना: भारत की आत्मनिर्भरता का विस्तार

प्रधानमंत्री ने हैदराबाद में दुनिया की सबसे बड़ी लीप इंजन MRO सुविधा के उद्घाटन को भारत की एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि बताया।
मुंबई में स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए INS ‘माहे’ को नौसेना में शामिल करने का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा, “नौसेना तेजी से आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही है। यह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।”

युवा नवाचार—‘Mars-like Drone Challenge’ का उदाहरण

प्रधानमंत्री ने ISRO द्वारा आयोजित एक अनोखी ‘Mars Simulation Drone Competition’ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का उल्लेख किया। इसमें युवाओं ने GPS के बिना मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों में ड्रोन उड़ाने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि पुणे की एक युवा टीम ने हार नहीं मानी और लगातार प्रयासों के बाद सफलता पाई।
इस उदाहरण को उन्होंने चंद्रयान-2 की असफलता के बाद चंद्रयान-3 की सफलता से जोड़ा।

कृषि क्षेत्र में नया रिकॉर्ड- 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन

भारत ने 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

10 वर्षों में उत्पादन में 100 मिलियन टन की वृद्धि हुई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह किसानों की मेहनत और कृषि क्षेत्र में नए समाधानों का परिणाम है।

शहद उत्पादन- किसानों की आय बढ़ाने वाली ‘मीठी क्रांति’

प्रधानमंत्री ने देशभर में शहद उत्पादन की बढ़ती संभावनाओं और GI टैग प्राप्त उत्पादों का विशेष उल्लेख किया।
जम्मू-कश्मीर के ‘रामबन सुलाई हनी’, कर्नाटक के ‘ग्रामजन्य’ और ‘शिवगंगा कालंजिया’ के सफल मॉडलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया

11 साल में शहद उत्पादन 76 हजार MT से बढ़कर 1.5 लाख MT हुआ

शहद निर्यात 3 गुना बढ़ा

खादी ग्रामोद्योग मिशन ने 2.25 लाख से अधिक बी-बॉक्स वितरित किए

कुरुक्षेत्र में महाभारत अनुभव केंद्र और अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव

प्रधानमंत्री ने कुरुक्षेत्र के ‘महाभारत अनुभव केंद्र’ का अनुभव साझा किया और इसे तकनीक व संस्कृति का अनूठा संयोजन बताया।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में यूरोप और सेंट्रल एशिया के लोगों की सहभागिता को उन्होंने “भारत की सांस्कृतिक शक्ति” बताया।

भारत-बुद्ध विरासत: विश्वभर में बढ़ता सम्मान

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को रूस, मंगोलिया, थाईलैंड और वियतनाम भेजे जाने पर विदेशों में मिले सम्मान का प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि यह भारत की आध्यात्मिक विरासत का वैश्विक प्रभाव है।

वोकल फॉर लोकल- G-20 नेताओं को भारतीय कला के उपहार

प्रधानमंत्री ने बताया कि G-20 सम्मेलन के दौरान उन्होंने विभिन्न देशों के नेताओं को भारतीय कला-कौशल से बने उपहार भेंट किए।
इसमें शामिल थे:

तंजावुर की कांस्य नटराज प्रतिमा

उदयपुर का चांदी का अश्व

करीमनगर की सिल्वर क्राफ्ट मोहक प्रतिकृतियाँ

केरला की पारंपरिक ब्रास उरली

उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य भारत के कारीगरों को विश्व मंच पर पहचान दिलाना है।”

खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन

नवंबर भारतीय खेलों के लिए ‘सुपर हिट’ साबित हुआ:

भारतीय महिला टीम ने ICC महिला विश्व कप जीता

Deaf Olympics में भारत ने 20 पदक

महिला कबड्डी टीम वर्ल्ड कप विजेता

ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप- एक भी मैच हारे बिना भारत चैंपियन

World Boxing Cup Finals में भी 20 पदक

प्रधानमंत्री ने ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम के जज़्बे की विशेष प्रशंसा की।

एडवेंचर और विंटर टूरिज्म- उत्तराखंड में नए अवसर

प्रधानमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में Winter Tourism रिकॉर्ड लोकप्रियता हासिल कर रहा है:

औली, मुनस्यारी, चोपटा, डेयारा प्रमुख आकर्षण

14,500 फीट ऊंचाई पर ‘आदि कैलाश परिक्रमा रन’

Winter Games की तैयारियाँ तेज

उन्होंने कहा कि हिमालय की वादियों को सर्दियों में ज़रूर देखना चाहिए।

Endurance स्पोर्ट्स- भारतीय युवाओं की नई पहचान

देश में हर महीने 1500 से अधिक Endurance आयोजनों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि Ironman Triathlon और Fit India Sundays लोगों में फिटनेस संस्कृति को बढ़ा रहे हैं।

अंत में प्रधानमंत्री का संदेश

प्रधानमंत्री ने कहा कि देशवासियों के सुझाव और गाथाएं “मन की बात” को भारत की विविधता का दर्पण बनाती हैं।
उन्होंने आगामी त्योहारों और नए वर्ष के दौरान फिर से ‘vocal for local’ अपनाने की अपील की।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।