आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में माता की चौकी का पारंपरिक आयोजन
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (30/11/2025): आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में माता की चौकी का वार्षिक पारंपरिक आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न किया गया। संस्थान में यह परंपरा वर्ष 1995 से चली आ रही है तथा ITS Engineering College में 2005 से विशेष रूप से मनाई जा रही है। नए शैक्षिक सत्र के आरंभ पर माँ के आशीर्वाद की कामना के उद्देश्य से यह आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पूजा-अर्चना से हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. आर. पी. चड्ढा, वाइस चेयरमैन सोहेल चड्ढा, प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र सूद, सेक्रेटरी बी.के. अरोड़ा, निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ संजय यादव, डॉ विष्णु शर्मा सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने माँ दुर्गा से विद्यार्थियों और संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पूरे कैंपस में प्रसाद वितरण किया गया जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। माहौल भक्ति-भाव से सराबोर रहा और सभी ने सामूहिक रूप से भजन कीर्तन करते हुए माँ का आशीर्वाद ग्रहण किया।

विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने माँ के चरणों में नमन कर नए सत्र में सफलता, समृद्धि और उन्नति की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। कार्यक्रम का समापन सभी शिक्षक, विद्यार्थी, स्टाफ तथा अतिथियों के संयुक्त आशीर्वाद ग्रहण और शुभकामनाओं के साथ हुआ।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।