दिल्ली मेट्रो की कमाल की इंजीनियरिंग: चलती मेट्रो के नीचे सुरंग बनाकर रचा इतिहास

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (30 नवंबर 2025): दिल्ली मेट्रो ने अपने फेज़–IV विस्तार कार्य में एक उल्लेखनीय इंजीनियरिंग उपलब्धि दर्ज की है। डीएमआरसी ने पुलबंगश और सदर बाज़ार स्टेशन क्षेत्र में पहले से परिचालित रेड लाइन के ठीक नीचे मैजेंटा लाइन के एक्सटेंशन की भूमिगत सुरंग का निर्माण बिना ट्रेन संचालन प्रभावित किए सफलतापूर्वक पूरा किया है।

यह कार्य इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि रेड लाइन पर रोज़ाना लगभग सात लाख यात्री सफर करते हैं, और निर्माण के दौरान ट्रेन सेवाओं में एक दिन की भी रुकावट नहीं आई। ऊपर चल रही ट्रेनों के बीच टनल बोरिंग मशीन (TBM) ने नीचे बेहद कम दूरी में सटीकता के साथ काम किया। रेड लाइन का यह हिस्सा बैलेंस्ड कैंटिलीवर स्पैन और ओपन फाउंडेशन पर टिका है, जिसके नीचे टनलिंग करना तकनीकी रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण था।

इंजीनियरिंग की इस सफलता के लिए डीएमआरसी टीम ने लगातार निगरानी और विशेष तकनीकों का सहारा लिया। पियर के आस-पास जमीन को मजबूत बनाने के लिए 180 टीएएम बोरहोल के साथ हाई-स्ट्रेंथ ग्राउटिंग की गई, ताकि मिट्टी स्थिर रहे और टनलिंग के दौरान किसी भी तरह का सैटलमेंट न हो। रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए सरफेस सेटलमेंट मार्कर, डीप इनक्लिनोमीटर, पियर टिल्ट मीटर, लोड सेल और ऑटोमैटिक टोटल स्टेशन जैसे अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए थे, जिनकी निगरानी विशेषज्ञ चौबीसों घंटे करते रहे।

जहाँ डाउनलाइन का काम पूरा हो चुका है, वहीं अपलाइन टनल पर भी समान सावधानी और तकनीकी सतर्कता के साथ कार्य जारी है। यह उपलब्धि न सिर्फ दिल्ली मेट्रो के इंजीनियरिंग कौशल का प्रमाण है, बल्कि भविष्य में जटिल शहरी परिवहन परियोजनाओं के लिए एक मिसाल भी बन सकती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।