Greater Noida News (30/11/2025): जनपद गौतमबुद्ध नगर में मतदाता सूची को शत-प्रतिशत शुद्ध, सटीक व अद्यतन बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 29 व 30 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष महाअभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम (DM Medha Roopam) ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कुलेसरा और गजेंद्र विहार कम्युनिटी सेंटर, ग्रेटर नोएडा में आयोजित SIR शिविरों का निरीक्षण किया और अभियान की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मतदान कर्मियों द्वारा मतदाताओं से गणना प्रपत्र, प्रपत्र-6 व 8 प्राप्त किए गए। नए मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु फॉर्म-6 और शिफ्टेड अथवा पता परिवर्तन वाले मतदाताओं के लिए फॉर्म-8 भरवाए जा रहे हैं। बीएलओ (Booth Level Officer) द्वारा अपने बूथों पर उपस्थित बीएलए (Booth Level Agent) को ऐसे मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराई गई जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, परंतु वे स्थल पर नहीं मिल पा रहे हैं। राजनीतिक दलों के बीएलए के सहयोग से ऐसे मतदाताओं को खोजा जा रहा है और उन्हें आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अधिकारियों व बूथ लेवल कर्मियों से संवाद करते हुए निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि अनुपलब्ध मतदाताओं को खोजने में बीएलए का पूरा सहयोग लिया जाए और सभी नाम व विवरण सही तरीके से सत्यापित किए जाएं। डीएम ने आमजन से भी बातचीत कर शिविरों की व्यवस्था और प्रक्रिया को लेकर फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों से आग्रह किया कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहयोग बनाए रखें।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे 30 नवंबर को आयोजित होने वाले दूसरे विशेष महाअभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने नाम, पता व अन्य विवरणों का सत्यापन कराकर मतदाता सूची को और अधिक सटीक व अद्यतन बनाने में सहयोग दें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।