दिल्ली विधानसभा में अंतरराष्ट्रीय संसदीय संवाद: इतिहास और नवाचार का अनोखा संगम

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (30 नवंबर 2025): दिल्ली विधानसभा में कल (शनिवार) को एक विशेष अंतरराष्ट्रीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान “विरासत भी, विकास भी” की थीम पर केंद्रित दिल्ली की लोकतांत्रिक धरोहर और आधुनिक संसदीय नवाचारों पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने स्वतंत्रता-पूर्व काल की Central Legislative Assembly— भारत की प्रथम संसद— का दौरा किया और इसकी ऐतिहासिक महत्ता को करीब से समझा। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों का पारंपरिक पटका पहनाकर स्वागत किया और विधानसभा की स्मृति के रूप में विशेष उपहार भेंट किए। साथ ही उन्होंने ‘दिल्ली विधानसभा की प्रस्तुति शताब्दी-यात्रा, वीर विट्ठलभाई पटेल’ कॉफी टेबल बुक भी सौंप की, जो भारत के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष वीर विट्ठलभाई पटेल की अद्वितीय सेवाओं पर आधारित है।

फ्रांस, नेपाल, बेल्जियम, मंगोलिया, सर्बिया, श्रीलंका और यूनाइटेड किंगडम सहित कई देशों से आए सांसदों, पूर्व राजनयिकों, रक्षा विशेषज्ञों और वैश्विक मीडिया प्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक भवन का निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली विधानसभा की उन्नत डिजिटल विधायी प्रणाली में गहरी रुचि दिखाई, जिसमें NeVA (National e-Vidhan Application) के माध्यम से पूरी विधायी प्रक्रिया डिजिटल रूप से संचालित होती है।

भ्रमण के दौरान उन्हें यह भी बताया गया कि विधानसभा परिसर को पूरी तरह Solar Energy आधारित एक हरित भवन के रूप में विकसित किया गया है, जो सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि “दिल्ली विधानसभा वह स्थान है जहाँ इतिहास भविष्य को प्रेरित करता है। यह न केवल लोकतांत्रिक परंपरा का प्रतीक है, बल्कि पारदर्शिता, तकनीकी प्रगति और हरित विकास जैसे आधुनिक मूल्यों का भी केंद्र है।” अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली विधानसभा के इस विरासत और नवाचार के अनूठे सम्मिश्रण की सराहना की और इसे वैश्विक लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए प्रेरक मॉडल बताया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।