Delhi Blast मामले में बड़ा एक्शन: दिल्ली पुलिस ने निजी अस्पतालों को क्या नोटिस भेजा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (30 November 2025): दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच को तेज करते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी के सभी निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन से उन डॉक्टरों की जानकारी तुरंत उपलब्ध कराने को कहा है, जिन्होंने पाकिस्तान, बांग्लादेश, यूएई और चीन जैसे देशों से MBBS की पढ़ाई की है और वर्तमान में दिल्ली के निजी अस्पतालों में चिकित्सकीय सेवाएं दे रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, जांच एजेंसियां संभावित संदिग्ध नेटवर्क और संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं, जिसके तहत यह जानकारी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पुलिस ने अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी डॉक्टरों की शैक्षणिक पृष्ठभूमि, पंजीकरण विवरण, नियुक्ति रिकॉर्ड और पहचान से जुड़ी जानकारी को संकलित कर निर्धारित समय पर जमा किया जाए। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम सुरक्षा की दृष्टि से एहतियातन उठाया गया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे या संदेह की स्थिति को जांच के शुरुआती चरण में ही स्पष्ट किया जा सके। दिल्ली ब्लास्ट के बाद राजधानी में सुरक्षा एजेंसियां खास सतर्कता बरत रही हैं और नेटवर्क की गहन जांच जारी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।