नोएडा में चलती टाटा सफारी में लगी भीषण आग, फिर क्या हुआ ?

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (29/11/2025): नोएडा के सेक्टर-76 में शुक्रवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक चलती टाटा सफारी में भीषण आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि कार के डीज़ल टैंक में रिसाव होने के कारण आग तेजी से फैल गई। हालांकि बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि कार में सवार सभी लोग आग की लपटें उठते ही तुरंत वाहन से नीचे कूद गए और सुरक्षित दूर चले गए।

घटना यू-टर्न के पास हुई, जहां स्थानीय लोगों ने धधकती कार को देखकर तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि डीज़ल टैंक में लीक होने के कारण ईंधन सड़क पर गिर रहा था, जिससे आग फैलकर सड़क तक पहुंच गई। सौभाग्य से उस समय सड़क पर अन्य वाहन मौजूद नहीं थे, वरना आग की चपेट में कई वाहन आने की आशंका थी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या आग लगने से पहले कार किसी वस्तु से टकराई थी, जिससे टैंक क्षतिग्रस्त हुआ हो।

जानकारी के मुताबिक, टाटा सफारी से एक परिवार सेक्टर-104 से महागुन में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। सेक्टर-76 के पास पहुंचते ही गाड़ी में अचानक आग लग गई। बाद में क्रेन की मदद से जली हुई कार को सड़क किनारे हटाया गया और यातायात को सामान्य कर दिया गया। पुलिस और दमकल विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं, ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।