दिल्ली में कुमाऊं रेजीमेंट पर आधारित फिल्म “120 बहादुर” हुआ टैक्स फ्री

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (28 November 2025): कु्माऊँ रेजीमेंट की चार्ली कंपनी की वीरता पर आधारित युद्ध फिल्म ‘120 बहादुर’ को दिल्ली सरकार ने टैक्स-फ्री घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि यह फैसला उन सैनिकों की असाधारण बहादुरी और बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है, जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेज़ांग ला की लड़ाई में अदम्य साहस दिखाया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि फिल्म चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊँ रेजीमेंट के 120 जवानों के नेतृत्व, समर्पण और वीरता को श्रद्धांजलि देती है। उन्होंने बताया कि रेज़ांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई भारत के सैन्य इतिहास का ऐसा अध्याय है जो आज भी सैनिकों की प्रेरणा का स्तंभ बना हुआ है।

सरकार ने बताया कि यह टैक्स-फ्री फैसला 28 नवंबर से प्रभावी हो गया है, जिससे दिल्ली में दर्शक फिल्म को कम कीमत पर देख सकेंगे। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से युवाओं और नागरिकों में देश के वीर सैनिकों के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना और मजबूत होगी।

फिल्म ‘120 बहादुर’ में दिखाया गया है कि किस तरह सीमित संसाधनों के बावजूद भारतीय सैनिकों ने आखिरी सांस तक मोर्चा संभाले रखा। दिल्ली सरकार के इस कदम को शहीदों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति को प्रोत्साहित करने वाली पहल के तौर पर देखा जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।