कैलाश इंस्टीट्यूट में सांसद महेश शर्मा की माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (27/11/2025): कैलाश इंस्टीट्यूट परिसर में गुरुवार को सांसद डॉ. महेश शर्मा की माताजी ललिता शर्मा (85) के निधन पर एक शोकसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारी, स्टाफ और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए।
ललिता शर्मा (धर्मपत्नी दिवंगत कैलाश चन्द्र शर्मा) ने आज गुरुवार सुबह अपने जीवन की अंतिम यात्रा पूर्ण कर ली। उनके सरल स्वभाव, स्नेह और पारिवारिक मूल्यों को हमेशा परिवार एवं समाज में विशेष स्थान प्राप्त रहा है। डॉ. महेश शर्मा सहित पूरे परिवार के लिए वह सदैव मार्गदर्शक और प्रेरणा का स्रोत रहीं।
शोक सभा के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही उनके जीवन से जुड़े मूल्यों को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कैलाश इंस्टीट्यूट परिवार ने डॉ. महेश शर्मा और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। संस्थान ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्राप्त हो।
ॐ शांति 🙏🏻
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।