सांसद डॉ. महेश शर्मा की जनसेवा प्रेरणा-स्रोत माता ललिता शर्मा का दुखद निधन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Gautam Buddh Nagar News (27 November 2025): गौतमबुद्ध नगर जनपद में आज (बृहस्पतिवार ) को गहरा शोक व्याप्त हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर से लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा की माता ललिता शर्मा (धर्मपत्नी स्व. कैलाश चन्द्र शर्मा) का आज गुरुवार, 27 नवम्बर को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर प्रभु के चरणों में विलीन हो गईं।

परिवार ने दुःखपूर्ण हृदय से सूचित किया कि ललिता शर्मा सदैव परिवार के लिए स्नेह, प्रेरणा और आशीर्वाद का अखूट स्रोत रहीं। उनके जाने से न केवल परिवार, बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का कहना है कि उनके द्वारा प्रदान किए गए संस्कार आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक बने रहेंगे।

अंतिम यात्रा एवं अंतिम संस्कार कार्यक्रम

परिवार द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार

समय: दोपहर 12:00 बजे – निवास स्थान से अंतिम यात्रा प्रस्थान

समय: दोपहर 12:30 बजे – श्मशान घाट, सेक्टर-94, नोएडा में अंतिम संस्कार

माँ—सांसद डॉ. महेश शर्मा का सर्वोच्च संबल

सांसद डॉ. महेश शर्मा अनेक अवसरों पर अपनी माता के प्रति गहन भावनाएँ व्यक्त करते रहे हैं। वे प्रायः कहा करते थे कि माता का आशीष उनके लिए जीवन का सबसे बड़ा आधार है। अत्यंत व्यस्त राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के बावजूद वे प्रतिदिन अपनी माता के साथ समय अवश्य व्यतीत करते थे।
डॉ. शर्मा के शब्दों में— “माता का आशीर्वाद ही मेरा सर्वश्रेष्ठ बल है, और जीवन के प्रत्येक निर्णय में उन्हीं की शिक्षा मेरे लिए मार्गदर्शक बनती है।”

सादगी, सेवा और संस्कारों का अद्वितीय प्रतीक

ललिता शर्मा सादगी, धर्मपरायणता और उच्च संस्कारों की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने परिवार को सदैव एक सूत्र में बाँधे रखा तथा सेवा, त्याग और समर्पण को जीवन का मूल सिद्धांत माना। परिवार की दृढ़ आधारशिला के रूप में उनका स्नेह-संरक्षण सदैव मार्गदर्शन प्रदान करता रहा।

क्षेत्र में शोक की लहर

ललिता शर्मा के पांच पुत्र डॉ महेश शर्मा, दिनेश शर्मा, डॉ नरेश शर्मा, राजेश शर्मा, उमेश शर्मा सहित गौतमबुद्ध नगर एवं पूरे एनसीआर क्षेत्र में राजनीतिक, सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। परिवार ने शुभचिंतकों, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करें और इस कठिन समय में परिवार को सांत्वना एवं शक्ति प्रदान करें।

ललिता शर्मा का निधन न केवल एक परिवार, बल्कि सम्पूर्ण समाज के लिए भावनात्मक क्षति है। उनका जीवन सदैव संस्कार, करुणा, सरलता और त्याग की प्रेरणा देता रहेगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं बल प्रदान करें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।