लाल किले पर श्रद्धा का समुद्र: CM रेखा गुप्ता बोलीं “पूरे वर्ष गुरु साहिब का संदेश घर-घर तक पहुँचाएंगे”

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (26 नवंबर 2025): दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में एक अद्वितीय आध्यात्मिक एवं भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित भव्य समागम में पहुंचकर गुरु साहिब को नमन किया। राष्ट्रपति ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर अपनी श्रद्धा व्यक्त की, जिसके बाद पूरा परिसर ‘सतिनाम श्री वाहेगुरु’ की गूँज से भर उठा।

कार्यक्रम में केंद्र सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, सिख समाज के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि और लाखों श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तीन दिनों तक चले इस ऐतिहासिक समागम में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भागीदारी दिल्ली के इतिहास में पहली बार देखने को मिली है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि यह आयोजन केवल एक शुरुआत है। आने वाले पूरे वर्ष दिल्ली सरकार, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सहयोग से गुरु तेग बहादुर साहिब की शिक्षाओं, आदर्शों और उनके सद्भावपूर्ण संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने बताया कि बच्चों और युवाओं के लिए गुरु साहिब के जीवन पर आधारित पुस्तकों का प्रकाशन किया जाएगा और गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर एक ‘वन’ भी विकसित किया जाएगा जो पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

रेखा गुप्ता ने कहा कि “यह वही लाल किला है जहां की दीवारों ने औरंगजेब के अत्याचार और गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत का साक्षात्कार किया था। आज उसी मिट्टी पर लाखों श्रद्धालु एकत्र होकर गुरु साहिब को प्रणाम कर रहे हैं—यह दृश्य अद्वितीय आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है।” उन्होंने तीन दिनों तक गूंजती संतवाणी और कीर्तन को “आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा अविस्मरणीय अनुभव” बताया।

समागम के अंतिम दिन एक लाख से अधिक सहज पाठों की समूहिक सम्पन्नता की गई, जिसमें देशभर से आई संगतों ने भाग लिया। तख्त पटना साहिब के जत्थेदार भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आज विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जो गुरुद्वारा सीस गंज साहिब से पाँच प्यारों की अगुवाई में आरंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब पहुँचा।

सिख गुरुओं ने इसे “अत्यंत पवित्र और ऐतिहासिक अवसर” करार देते हुए कहा कि गुरुपरंपरा की यह विरासत विश्व मानवता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ने इस दिन को वास्तव में एक आध्यात्मिक पर्व का रूप दे दिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।