दिल्ली में पहली बार हॉट एयर बैलून राइड की शुरुआत, मिलेगा रोमांच का नया अनुभव
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (26 November 2025): दिल्ली में अब रोमांच पसंद लोगों के लिए एक नया आकर्षण जुड़ गया है। यमुना किनारे DDA द्वारा विकसित किए गए बांस-थीम पार्क बांसेरा में इस शनिवार से हॉट एयर बैलून की सवारी शुरू होने जा रही है। राजधानी में अपनी तरह के इस पहले एडवेंचर अनुभव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि 7 से 12 मिनट की एक राइड के लिए प्रति व्यक्ति 3000 रुपये का शुल्क रखा गया है, जबकि टैक्स अलग से देना होगा।
हॉट एयर बैलून राइड का आधिकारिक शुभारंभ करने से पहले मंगलवार को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसका ट्रायल किया। इस परीक्षण उड़ान में उन्हें लगभग 55 मीटर यानी करीब 150 फीट की ऊंचाई तक ले जाया गया, जहां से यमुना नदी, बांसेरा पार्क और आसपास के प्राकृतिक दृश्य बेहद आकर्षक नजर आए। राइड के बाद उपराज्यपाल ने इसे पूरी तरह सुरक्षित और दिल्ली के पर्यटन क्षेत्र के लिए उपयोगी बताया।
शनिवार से जनता के लिए खुलने वाली इस राइड ने पहले ही काफी चर्चा बटोरी है। ट्रायल के दौरान मौजूद लोगों ने बैलून को आसमान में उड़ते देखा और कई लोग तुरंत राइड के लिए उत्सुक नजर आए। राइड की कप्तान रीटा ने उपराज्यपाल के साथ 7 मिनट की ट्रायल उड़ान संचालित की। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआत में बांसेरा और असिता से राइड उपलब्ध होगी, जबकि यमुना वाटिका और यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इसे बाद में शुरू किया जाएगा।
DDA अधिकारियों के मुताबिक, DGCA से अनुमोदन मिलने के बाद हॉट एयर बैलून सेवा को पूरी तरह सुरक्षित मानकों के तहत शुरू किया जा रहा है। राइड सुबह और शाम दो स्लॉट में करीब ढाई घंटे तक संचालित होगी। बच्चों और बड़ों, दोनों के लिए टिकट का शुल्क समान रखा गया है। हालांकि आंधी-तूफान या खराब मौसम की स्थिति में सुरक्षा के मद्देनजर राइड को अस्थायी रूप से रोका जा सकता है। इसे एक निजी कंपनी के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने कहा कि यह पहल दिल्ली के पर्यटन और इको-टूरिज्म को नई दिशा देगी। हॉट एयर बैलून की सवारी से पर्यटक न सिर्फ शहर का अनोखा एरियल व्यू देख पाएंगे, बल्कि यमुना के किनारे बसे प्राकृतिक लैंडस्केप का भी आनंद ले सकेंगे। दिल्ली में एडवेंचर स्पोर्ट्स और मनोरंजन के विकल्प बढ़ाने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।