सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला, नौ कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से पिटाई का आरोप

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (26/11/2025): ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में एक मोबाइल कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। कंपनी में कार्यरत नौ कर्मियों पर गार्ड को घेरकर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल गार्ड का एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने एक नामजद समेत सभी नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, बागपत निवासी सचिन कुमार मोबाइल निर्माण कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार देर रात ड्यूटी खत्म कर वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कंपनी में काम करने वाले अजय, जो रबूपुरा का रहने वाला है, अपने आठ साथियों के साथ दनकौर क्षेत्र में सचिन की बाइक रोककर खड़ा हो गया।

सचिन का आरोप है कि सभी नौ लोगों ने मिलकर उस पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया। मारपीट के बाद हमलावर उसे मृत समझकर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सचिन को लहूलुहान हालत में पाया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले कंपनी परिसर में उसके और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। उसी विवाद को लेकर कर्मचारियों ने योजनाबद्ध तरीके से उसे निशाना बनाया।

दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह के मुताबिक, पीड़ित के बयान के आधार पर एक आरोपी को नामजद करते हुए कुल नौ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।