डीएम मेधा रूपम के निर्देशन में गौतमबुद्ध नगर में SIR का कार्य सुचारू पूर्वक जारी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (26/11/2025): जनपद गौतमबुद्ध नगर में डीएम मेधा रूपम (DM Medha Roopam) के निर्देशन में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Review) कार्यक्रम तेज़ी से चलाया जा रहा है। यह अभियान 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलाया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची को पारदर्शी, सही और समय पर तैयार किया जा सके। जिले के सभी मतदान क्षेत्रों में इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

गौतमबुद्ध नगर में बीएलओ (Booth Level Officer) के काम को आसान बनाने के लिए उनके साथ सुपरवाइजर, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिले में कुल 6 जोनल और 72 सेक्टर मजिस्ट्रेट फील्ड में कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा हर बूथ क्षेत्र में प्राधिकरण के कोऑर्डिनेटर लगाए गए हैं, जो हाईराइज सोसाइटी और अन्य क्षेत्रों में सही घर खोजने में बीएलओ की मदद कर रहे हैं। इसके साथ वॉलंटियर्स, आरडब्ल्यूए, एओए, बिल्डर्स एसोसिएशन (क्रेडाई) और बूथ लेवल एजेंट भी लगाए गए हैं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए।

हाईराइज भवनों में RWA और AOA की मदद से बीएलओ को आसानी से प्रवेश मिल रहा है और वे फ्लैटों तक सही तरीके से पहुंच पा रहे हैं। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में मैपिंग और निगरानी का काम कर रहे हैं, जिससे कार्य में तेजी बनी हुई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में जिला स्तरीय कर्मचारी और स्वयंसेवक घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। प्राधिकरण के कोऑर्डिनेटर भी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं, जिससे अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है।

इस अभियान में कई बीएलओ ने शानदार काम करते हुए 80 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया है।
इनमें विधानसभा क्षेत्र 62 (दादरी) से अनिल कुमार, रामकिशोर, यशोदा, दिनेश कुमार वहीं विधानसभा क्षेत्र 63 (जेवर) से तस्लीम खान, प्रदीप कुमार और विधानसभा क्षेत्र 61 (नोएडा) से माजिया सुल्ताना शामिल हैं।

इन 7 बीएलओ ने लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन करते हुए कार्य के प्रति सक्रियता और जिम्मेदारी दिखाई है।

जिला प्रशासन ने इन सभी बीएलओ (BLO) के कार्य की सराहना की है। उनके प्रयासों से अभियान को गति मिली है और अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिली है। प्रशासन द्वारा इस कार्य को गति देने के लिए एक मजबूत सहायता प्रणाली बनाई गई है।

अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि वे तय समय के अंदर 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं, ताकि जिले में मतदाता सूची पूरी तरह से सही और अपडेट हो सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।