नई दिल्ली में लॉन्च हुआ ‘नई चेतना 4.0’ अभियान, महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संकल्प
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (25 November 2025): केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ देशव्यापी जेंडर समानता अभियान ‘नई चेतना 4.0’ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान और डॉ चंद्रशेखर सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। मंत्री चौहान ने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समान भागीदारी के प्रति सरकार का ठोस संकल्प है।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि ‘नई चेतना 4.0’ का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और महिलाओं के अधिकारों को लेकर व्यापक जनजागरूकता फैलाना है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत देशभर में जागरूकता कार्यक्रम, सामुदायिक संवाद और प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकने में स्थानीय समुदायों की भूमिका को मजबूत किया जा सके।

शिवराज सिंह चौहान ने उम्मीद जताई कि यह अभियान गांवों को हिंसामुक्त बनाने और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब महिलाओं को समान अधिकार, अवसर और सम्मान मिले। ‘नई चेतना 4.0’ के माध्यम से सरकार देशभर में नई सोच और संवेदनशीलता का संचार करना चाहती है, ताकि महिलाएं बिना किसी भय या भेदभाव के अपने सपनों को पूरा कर सकें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।