दक्षिणपुरी में मुख्यमंत्री का रोड शो, 12 वार्डों में उपचुनाव प्रचार चरम पर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (25 नवंबर 2025): दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनावों का प्रचार अब अपने पूरे शबाब पर है। इसी क्रम में बुधवार को दक्षिणपुरी वार्ड में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के साथ भाजपा प्रत्याशी रोहिणी राज के समर्थन में भव्य रोड शो करेंगी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दावा किया कि प्रचार के अंतिम दौर में साफ दिखाई दे रहा है कि दिल्ली की जनता भाजपा के पक्ष में मतदान का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास एजेंडा में लोगों की आस्था और कार्यकर्ताओं की मेहनत से हर वार्ड में सकारात्मक माहौल बन रहा है।

ग्रेटर कैलाश, नारायणा, द्वारका बी, ढिचकाऊं कलां, मुंडका, शालीमार बाग, अशोक विहार, चाँदनी चौक, संगम विहार ए, दक्षिणपुरी और विनोद नगर वार्डों में लगातार समाज बैठकों, नुक्कड़ सभाओं और संपर्क अभियानों से भाजपा के समर्थन में वातावरण मजबूत हो रहा है। रोज़ की तरह आज भी सभी वार्डों के प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं व स्थानीय नेताओं के साथ डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया और दोपहर बाद समाज बैठकों का दौर जारी रहा।

ग्रेटर कैलाश वार्ड में भाजपा प्रत्याशी अंजुम मंडल के समर्थन में जमरूदपुर गांव में सांसद बांसुरी स्वराज, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर.पी. सिंह, विधायक शिखा रॉय और नीरज बसोया ने सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों एवं गुर्जर समाज की बैठक को संबोधित किया। विनोद नगर वार्ड में विधायक डॉ. अनिल गोयल, रविकांत, रविन्द्र नेगी, भाजपा उपाध्यक्ष योगिता सिंह और लता गुप्ता ने एक महिला बैठक और दो नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

ढिचकाऊं कलां वार्ड में विधायक अभय वर्मा और नीलम पहलवान ने भाजपा प्रत्याशी रेखा रानी के समर्थन में बाबा हरिदास नगर, इंदरा मार्केट और मकसूदाबाद कॉलोनी में तीन नुक्कड़ सभाएं कीं। द्वारका बी वार्ड में सांसद कमलजीत सहरावत और विधायक संदीप सहरावत ने अमराई गांव में लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित किया और सेक्टर 6, सेक्टर 11 तथा कई अपार्टमेंट सोसाइटीज में आरडब्ल्यूए के माध्यम से नागरिकों से संवाद किया।

शालीमार बाग वार्ड में विधायक कुलवंत राणा और पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दो नुक्कड़ सभाओं में भाग लिया, जबकि चाँदनी चौक वार्ड में आदेश गुप्ता और चुनाव संयोजक पंकज जैन ने वैश्य एवं जैन समाज की बड़ी बैठक को प्रत्याशी सुमन कुमार गुप्ता के साथ संबोधित किया। अशोक विहार वार्ड में भाजपा प्रत्याशी वीणा असीजा के समर्थन में पार्षद योगेश वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग और संयोजक विष्णु मित्तल ने दो बैठकों को संबोधित किया।

भाजपा नेताओं का कहना है कि सभी 12 वार्डों में जनसंपर्क अभियान मजबूत होता जा रहा है और अंतिम चरण में समर्थन का रुख भाजपा के पक्ष में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।