ग्रेटर नोएडा में फंदे से लटका मिला बांग्लादेशी छात्र, महिला साथी लापता
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (24/11/2025): ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम एक बांग्लादेशी युवक का शव उसके किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सहरियार के रूप में हुई है, जो यहां पढ़ाई के सिलसिले में रह रहा था।
जानकारी के अनुसार, जिस मकान में यह छात्र रह रहा था, उसके मालिक ने खिड़की से झांककर युवक को पंखे से रस्सी के सहारे लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
मकान मालिक ने पूछताछ में बताया कि सहरियार 16 नवंबर को बिहार निवासी रूपा नाम की एक महिला के साथ कमरा लेने आया था। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताते हुए आठ हजार रुपये महीने पर कमरा किराए पर लिया और 17 नवंबर को वहां रहने लगे। 21 नवंबर को महिला कमरे से कहीं चली गई और उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है। उसी दिन से सहरियार का मोबाइल फोन भी बंद आने लगा।
रविवार शाम जब महिला के वापस न आने और युवक के न दिखने पर मकान मालिक को शक हुआ, तो खिड़की से झांककर देखने पर घटना का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है और मामले को हर पहलू से जांचने की बात कह रही है। बीटा-2 थाना पुलिस के अनुसार, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना का सच सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या है या कुछ और। स्थानीय लोगों में घटना के बाद दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।