सर्दपुर में मिनी स्वास्थ्य शिविर: ग्रामीणों को किया जागरूक

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (22 नवंबर 2025): सेक्टर-45 स्थित विलेज सर्दपुर में शनिवार को मिनी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएँ और रोग-निवारण संबंधी जानकारी प्रदान की गई। यह शिविर जिला चिकित्सालय एवं राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसका संचालन सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. एच. एम. लवाणिया के नेतृत्व में किया गया।

शिविर का उद्घाटन जिला संयुक्त अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. अजय राणा के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी डॉ. एच. एम. लवाणिया, डॉ. ऋषभ कुमार सिंह और डॉ. अभिषेक दुबे द्वारा फीता काटकर किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और विशेषज्ञों से परामर्श लिया।

शिविर में उपस्थित चिकित्सकों—डॉ. ऋषभ कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक दुबे और डॉ. आद्या सिंह—ने लोगों को HIV, Hepatitis-B, Hepatitis-C, Syphilis और TB के लक्षणों व बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं बीपी और शुगर की जांच भी निरंतर जारी रही।

सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र की टीम—मैनेजर राकेश चौहान, काउंसलर मनोज कुमार गुप्ता, एसटीआई काउंसलर रश्मि सिंह, पैथोलॉजिस्ट राम कुमार, ओ.आर.डब्ल्यू. उपेंद्र यादव और अकरम खान—ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ दीं।

लगभग 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और सामान्य दवाइयों के साथ-साथ एसटीआई दवाइयों का वितरण भी किया गया। आयोजन में सेक्टर-45, विलेज सर्दपुर के ग्राम प्रधान का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह स्वास्थ्य शिविर स्थानीय समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और समय पर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।