मेरठ में मिशन शक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन, 45 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Meerut News (21 November 2025): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) मेरठ चैप्टर द्वारा महिला सशक्तिकरण को समर्पित मिशन शक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन 20 नवम्बर 2025 को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सभागार में किया गया। कार्यक्रम में शहर की प्रतिष्ठित हस्तियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत महिला सशक्तिकरण पर आयोजित प्रभावशाली पैनल डिस्कशन से हुई, जिसका संचालन IIA वूमेन विंग की अध्यक्ष प्राची प्रेमी ने किया। पैनल में शामिल हुईं अलका तोमर, अर्जुन अवॉर्ड विनर डॉ. मनीषा त्यागी, IMA अध्यक्ष कानन त्यागी (संचालिका – अपना घर आश्रम), शृष्टि निर्भय गुप्ता (सचिव – IIA Women Wing), सामाजिक कार्यकर्ता निशि गंडोत्रा तथा अन्य प्रतिष्ठित महिला वक्ता। सभी वक्ताओं ने महिलाओं की उपलब्धियों, नेतृत्व, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा 45 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान, जिन्हें उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा, खेल, कला और संस्कृति के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न उद्योगों द्वारा लगाए गए उद्योग प्रदर्शनी एवं स्टॉल ने भी आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर स्मृति गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक का औपचारिक विमोचन मुख्य अतिथि विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल तथा मीनाक्षी वडाला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम में IIA नेतृत्व की प्रभावी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से अंकित सिंघल (अध्यक्ष, IIA मेरठ चैप्टर), गौरव जैन (सचिव, IIA), तनुज गुप्ता (मंडल अध्यक्ष), आशीष गोयल, राजीव अग्रवाल, विभव अग्रवाल, अंकुर जग्गी, सिद्धार्थ सिंघल सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में अमित अग्रवाल (विधायक, मेरठ कैंट) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेंद्र अग्रवाल (पूर्व सांसद), मीनाक्षी वडाला, जिलाधिकारी मेरठ डॉ. वी. के. सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

कार्यक्रम का सफल संचालन गरिमा अग्रवाल ‘तन्वी’, स्मृति गुप्ता और शुभम जग्गी ने संयुक्त रूप से किया।

IIA मेरठ चैप्टर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम शहर में महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का सशक्त संदेश देता हुआ एक प्रेरणादायी पहल साबित हुआ।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।